पहला ब्रेक काफ़ी महत्वपूर्ण:प्रियंका

By Jaya Nigam
पहला ब्रेक काफ़ी महत्वपूर्ण:प्रियंका

दुर्गेश उपाध्याय

बीबीसी संवाददाता, मुंबई

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि किसी भी इंसान के जीवन में कुछ करने का पहला मौक़ा मिलना काफ़ी महत्वपूर्ण होता है.

प्रियंका मानती हैं कि वे आज अपने करियर के जिस मुक़ाम तक पहुंची हैं, वे उनके पहले ब्रेक की वजह से ही संभव हो सका है.

प्रियंका कहती हैं, "मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने के बाद भी बॉलीवुड में मेरे शानदार करियर की कोई गारंटी नहीं थी क्योंकि ऐसा होता नहीं. मेरा मानना है कि अगर आपमें प्रतिभा है और आपको सही मौक़ा मिलता है तो आपकी प्रतिभा निखरकर सामने आती है. "

बक़ौल प्रियंका, "जब भाग्य इंसान का साथ देता है तो हम आगे निकल जाते हैं. इसीलिए पहला मौक़ा किसी भी इंसान के जीवन में काफ़ी मायने रखता है. मैं बरेली से हूं. अगर मुझे सही समय पर सही मौक़ा नहीं मिलता तो शायद मैं आज यहां नहीं होती."

उन्होंने ये बातें प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान कहीं. प्रियंका हाल ही में एक जींस कंपनी की ब्रैंड एम्बैस्डर बनी हैं.

निर्देशक मधुर भंडारकर की फ़िल्म फ़ैशन के लिए प्रियंका चोपड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं और अभिनय की दुनिया में बुलंदियां छू रहीं हैं. तो क्या उनकी अब कोई और हसरत बाक़ी है?

इस बारे में प्रियंका का कहना है, "देखिए जिस दिन मुझे ये लगेगा कि मुझे सब कुछ मिल गया और मैं सब जान गई उसी दिन मैं काम करना बंद कर दूंगी. लेकिन अभी ऐसी कोई बात नहीं है और मुझे अभी आगे काफ़ी काम करना है."

वैसे प्रियंका इन दिनों ज़्यादा खुश इस बात से भी हैं कि वे बहुत जल्द रियेल्टी शो 'फ़ीयर फ़ैक्टर- खतरों के खिलाड़ी लेवेल-3' में बतौर होस्ट नज़र आएंगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X