ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के साथ काम कर रही हैं प्रियंका

इस फिल्म के लिए प्रियंका ऐसे बच्चों के साथ शूट कर रही हैं जो खुद इससे ग्रसित हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड फिल्म है, प्रियंका ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि मैं जिन बच्चों के साथ शूटिंग कर रही हूं वो बच्चे बेहद ही कमाल के हैं।
बर्फी में प्रियंका खुद भी ऑटिज्म का ही शिकार हैं। यह एक तरह की बीमारी है जो बच्चों में 3 साल की उम्र से ही आनी शुरू हो जाती है जिन बच्चों को यह बीमारी होती है वो अच्छे से सोशियली इंटरैक्ट नहीं हो पाते हैं।
प्रियंका लिखती हैं कि मुझे आज जिन बच्चों के साथ शूटिंग करनी थी, वो बहुत ही प्यारे थे सचमुच बच्चे भगवान का ही रूप होते हैं। मैं बता नहीं सकती कि ये बच्चे कितने खास हैं, बहुत प्यारे और बिल्कुल सीधे। उन्हें बस प्यार और देखभाल की जरूरत है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भी मुख्य किरदार के रूप में नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications