राजनीति से दूर रहेंगी प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनका राजनीति में कदम रखने का कोई इरादा नहीं है। वह भविष्य में न तो किसी राजनीतिक दल के लिए प्रचार करेंगी और न ही किसी से जुड़ेंगी।
इंदौर में 'ग्लोवल फिल्म फेस्टीवल' में हिस्सा लेने आई प्रियंका ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि वह राजनीति में अपना भाग्य नहीं आजमाएंगी। टेलीविजन पर आने वाले रियलिटी शो के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें बेहद पसंद हैं मगर उनमें वह हिस्सा नहीं लेंगी।
प्रियंका ने कहा कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और काजोल हैं। उन्होंने कहा, "मेरी इच्छा अजय देवगन, आमिर खान और सैफ अली खान के साथ काम करने की है।"
aamir khan अजय देवगन आमिर खान प्रियंका चोपड़ा राजनीति सैफ अली खान politics priyanka chopra saif ali khan


Click it and Unblock the Notifications