यशराज फिल्म्स से जुड़ी प्रियंका
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक यशराज बैनर की किसी भी फिल्म में काम नही किया है। अब पहली बार यशराज फिल्म्स ने उन्हें फिल्म प्यार इंम्पासिबल के लिए साइन किया है।
इस फिल्म की पटकथा उदय चोपड़ा लिख रहे हैं, जो फिल्म में मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे। फिल्म के बारे में प्रियंका ने कहा कि उन्हें फिल्म की पटकथा काफी पसंद आई। उन्होंने कहा, "मैं इस संबंध में अभी कुछ नहीं बता सकती। फिल्म में मेरा किरदार काफी महत्वपूर्ण है।"
उदय इससे पहले वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म 'धूम 2' में नजर आए थे और अब 'हुक या क्रुक' में दिखेंगे। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम वर्ष 2000 में फिल्म 'मोहब्बतें' के जरिए रखा था।
More from Filmibeat
उदय चोपड़ा प्यार इंम्पासिबल प्रियंका चोपड़ा बालीवुड यशराज फिल्म्स bollywood priyanka chopra pyaar impossible uday chopra yash raj film


Click it and Unblock the Notifications











