सदमे में हैं प्रियंका चोपड़ा!
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म बर्फी से प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी। हर एक अवॉर्ड फंक्शन में भी इसी फिल्म का जलवा बरकरार रहा। लेकिन प्रियंका चोपड़ा को इस बात से बहुत दुख हुआ कि उनकी फिल्म बर्फी को एक भी नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला। प्रिंयका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है। सिर्फ प्रिंयका चोपड़ा को ही नहीं बल्कि बर्फी की पूरी कास्ट और साथ ही फिल्म के निर्देशक अनुराग बासु को भी इस बात से काफी निराशा हुई है। हालांकि किसी ने भी इस बात को खुलकर सबके सामने स्वीकार नहीं किया है लेकिन सच तो यही है कि पान सिंह तोमर के सामने बर्फी को नेशनल अवॉर्ड्स फंक्शन में ज्यादा तवज्जो नहीं मिली। भले ही फिल्म इंडस्ट्री के अवॉर्ड्स फंक्शन्स के दौरान बर्फी को कई अवॉर्ड्स मिले लेकिन नेशनल अवॉर्ड जो कि एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवॉर्ड माना जाता है उसमें बर्फी को पूरी तरह से इग्नोर किया गया।
तिग्मांशू धूलिया की फिल्म पान सिंह तोमर को बेस्ट फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला और साथ ही इरफान खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। लेकिन बर्फी को किसी भी कैटेगरी के अंतर्गत अवॉर्ड नहीं मिला। प्रियंका चोपड़ा को जब किसी ने फोन करके बताया कि नेशनल अवॉर्ड्स के दौरान बर्फी को एक भी पुरस्कार नहीं मिला है तो प्रियंका को काफी बुरा लगा। प्रियंका ने मीडिया से बात करते हुए कहा मुझे बहुत बुरा लगा। बर्फी को नेशनल अवॉर्ड नहीं मिलने का दुख है। उन्होंने कहा कि यह तो जूरी ही जाने कि उन्होंने बर्फी को अवॉर्ड क्यों नहीं दिया। प्रियंका चोपड़ा के साथ ही फिल्म के एक्टर रणबीर कपूर को भी इस बात का दुख जरुर हुआ होगा क्योंकि उन्हें बाकी सभी अवॉर्ड फंक्शन्स के दौरान काफी सम्मानित किया गया था। पान सिंह तोमर को ऑस्कर्स की रेस में पीछे छोड़कर बर्फी आगे निकल गयी थी लेकिन अब नेशनल अवॉर्ड्स के दौरान पान सिंह तोमर ने बर्फी को काफी पीछे छोड़ दिया है।

बर्फी को नेशनल अवॉर्ड ना मिलने से दुखी प्रियंका चोपड़ा को इस बात की तो खुशी है कि उनकी बहन परिणिती चोपड़ा को उनकी पहली फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए स्पेशल अवॉर्ड मिला। अब देखना ये है कि प्रियंका चोपड़ा की ये नाराजगी कब तक रहती है। बर्फी से प्रिंयका चोपड़ा दूसरी बार नेशनल अवॉर्ड जीतना चाहती थीं लेकिन पान सिंह तोमर की उपस्थिति ने इस बार हरा दिया। वैसे भी इरफान खान जैसे मंझे हुए एक्टर के सामने किसी भी और एक्टर का टिक पाना थोड़ा मुश्किल तो था ही।


Click it and Unblock the Notifications