खतरों की खिलाड़ी प्रियंका क्यों डर गईं?
बॉलीवुड की जंगली बिल्ली प्रियंका चोपड़ा यूं तो खतरों की खिलाड़ी हैं और उन्हें एक्शन में काफी दिलचस्पी भी है लेकिन इसके बावजूद 'बर्फी' के एक सीन की शूटिंग के दौरान प्रियंका काफी डर गईं। इस सीन को शूट करने में निर्देशक अनुराग बासु को काफी मुश्किल हुई क्योंकि इस एक सीन को लेकर प्रियंका इतना नर्वस थीं की कई रीटेक के बाद ही इस सीन को ओके कट मिला।
बर्फी फिल्म का एक सीन था जिसमें प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर को रेलवे लाइन पर एक लकड़ी के तख्ते पर फिसलते हुए जाना था और सामने से आती हूई ट्रेन के एकदम करीब जाकर रुकना था। इस सीन के दौरान जब भी प्रियंका को ट्रेन करीब नज़र आती वो चिल्ला कर अपनी आंखें बंद कर लेती। उस लकड़ी के तख्ते पर प्रियंका सामने थीं और रणबीर पीछे इसलिए प्रियंका को और भी डर लग रहा था।
प्रियंका ने उस सीन के बारे में बताते हुए कहा वो सीन वाकई बहुत डरावना था। खतरों के खिलाड़ी होने के बावजूद मुझे उस सीन को शूट करने में मुझे बहुत डर लगा। काफी रीटेक के बाद मैने इस सीन को शूट किया। बर्फी प्रिंयका की बहुत ही स्पेशल फिल्म है। प्रिंयका ने इस फिल्म को अपने दिल के बेहत करीब बताया है। इस फिल्म में प्रिंयका ने एक गूंगी बहरी लड़की की भूमिका निभाई है। रणबीर भी इस फिल्म में एक अलग ही किरदार निभाते नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
