प्रिंयका ही नहीं रणबीर भी हैं सदमें में!

जनवरी माह में मुंबई में हुए स्क्रीन्स अवॉर्ड्स के दौरान पान सिंह तोमर और बर्फी दोनों को बेस्ट फिल्म और इरफान खान-रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था लेकिन हाल ही में हुए नेशनल अवॉर्ड्स के दौरान पान सिंह तोमर को तो बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला लेकिन बर्फी को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया गया। पान सिंह तोमर को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला और साथ ही इरफान खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। लेकिन रणबीर कपूर और प्रियंका चोपडा़ अभिनीत फिल्म बर्फी को एक भी अवॉर्ड नहीं मिला। इस बात से प्रियंका चोपड़ा को दो सदमा पहुंचा ही लेकिन रणबीर कपूर को भी इस बात का दुख है कि उनकी फिल्म को एक भी नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला।

प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि बर्फी को नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला। ये तो जूरी को पता होगा कि बर्फी को अवॉर्ड क्यों नहीं दिया गया। प्रियंका के बाद अब रणबीर कपूर ने भी बर्फी के नेशनल अवॉर्ड ना मिलने का दुख व्यक्त किया है और उन्होंने भी फिल्म के अवॉर्ड ना जीतने पर निराशा दिखाई है। ज्ञात हो कि बर्फी को अब तक के लगभग सभी अवॉर्ड फंक्शन्स के दौरान बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है लेकिन नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी कुछ और ही होती है।

रणबीर कपूर और प्रिंयका चोपड़ा की फिल्म बर्फी को ऑस्कर्स तक में भेजा गया हालांकि फिल्म ऑस्कर्स की रेस में आगे नहीं बढ़ पाई लेकिन इसके बावजूद फिल्म को लेकर सभी ने पॉजिटिव कमेंट्स किये। रणबीर कपूर और प्रिंयका चोपडा को भी बर्फी में अपनी बेहतरीन एक्टिगं के लिए काफी प्रशंसा मिली। पहले भी अपनी फिल्म फैशन के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी प्रिंयका चोपड़ा को बर्फी से एक बार फिर से नेशनल अवॉर्ड जीतने की उम्मीद थी लेकिन ये उम्मीद धरी की धरी रह गयी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X