'मैरीकॉम' ने दो दिन में कमाये 17.25 करोड़, प्रियंका ने कहा थैंक्यू
पूर्व विश्वसुंदरी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मेरीकॉम' को बहुत अच्छी ओपनिंग मिली थी और फिल्म ने वीकेंड पर भी अच्छा बिजनेस किया है। फिल्म ने मात्र दो दिनों में 17.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म एक महिला प्रधान हैं जिसके बाद भी इस फिल्म को लोगों का प्यारा और दुलार मिल रहा है जो कि एक बड़ी अच्छी बात है।
फिल्म 'मेरीकॉम' को बहुत अच्छी ओपनिंग मिली
मालूम हो कि 'मेरी कॉम' को शुक्रवार को देश भर के 1800 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में प्रियंका के अभिनय का ही कमाल है कि उमंग कुमार की यह फिल्म सफलता के नए आयाम लिख रही है।
प्रियंका फिल्म की इस सफलता पर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने ट्वीटर पर अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है। फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने भी काफी मेहनत की है, हालांकि शुरूआती आंकड़ों में तो लोगों को फिल्म और फिल्म में प्रियंका का काम पसंद आ रहा है।
मैरीकॉम' में प्रियंका चोपड़ा और दर्शन कपूर ने लीड रोल प्ले किया है
मालूम हो कि उमंग कुमार निर्देशित और संजय लीला भंसाली निर्मित फिल्म 'मैरीकॉम' में प्रियंका चोपड़ा और दर्शन कपूर ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म देश की रीयल हिरोईन ओलंपिक विजेता मैरिकॉम पर आधारित है।
एक नजर नीचे की स्लाइडों पर...


Click it and Unblock the Notifications











