मम्मी ने बनाया प्रियंका को मिस वर्ल्ड

Priyanka Chopra
बॉलीवुड की पीसी यानी प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड कैसे बनीं यह बहुत ही दिलचस्प कहानी है दरअसल प्रिंयका ने खुद के लिए यह रास्ता नहीं चुना उनकी मम्मी ने यह खूबसूरत तोहफा प्रियंका को दिया था। वर्ष 2000 में प्रियंका की मम्मी ने बिना उन्हें बताए उनकी कुछ तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया में भेजीं थीं और लकी प्रियंका को तब पता चला जब उन्हें फेमिना मिस इंडिया की तरफ से फोन पर बताया गया कि उन्हें फेमिन मिस इंडिया की प्रतिभागी के रुप में चुन लिया गया है।

फेमिना मिस इंडिया में चुने जाने के बाद प्रियंका चोपड़ा के पिता ने प्रियंका को काफी प्रोत्साहित किया और उन्हीं के प्रोत्साहन के चलते प्रियंका ने फेमिना मिस इंडिया में भाग लेने के लिए तैयार हो गईं और इस प्रतियोगिता में लारा दत्ता पहले और प्रियंका चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहीं। इस प्रतियोगिता में दिया मिर्जा ने भी भाग लिया था और वो प्रियंका के बाद तीसरे नंबर पर रहीं।

इसके बाद प्रियंका के अंदर काफी आत्मविश्वास आया और उन्हें उनके इसी आत्मविश्वास के चलते 2000 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा गया। इस बार प्रियंका के आत्मविश्वास और उनके बेहतरीन उत्तरों से प्रभावित होकर जजेस ने उन्हें ही मिस वर्ल्ड का विजेता घोषित किया। इसी साल में प्रियंका के साथ फेमिना मिस इंडिया में भाग लेने वाली लारा दत्ता और दिया मिर्जा को मिस यूनिवर्स और मिस एशिया पैसिफिक की उपाधि भी मिली।

वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद वर्ष 2007 में प्रियंका को मिस इंडिया के जज के तौर पर बुलाया गया। इसके बाद वर्ष 2009 में प्रियंका एक बार फिर से मिस इंडिया प्रतियोगिता में बतौर परफोर्मर नज़र आईं और साथ ही मिस वर्ल्ड 2009 की जज भी बनीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X