खुलासा: मुंबई में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस दिन देंगें जबरदस्त रिसेप्शन पार्टी
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2 और 3 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी रचाई थी जिसके बाद वो किसी ना किसी पार्टी में व्यस्त हैं। दिल्ली में दोनो ने एक शानदार रिसेप्शन होस्ट किया था जहां पर पीएम मोदी के अलावा उनके परिवार और दोस्तों की महफिल सजी थी। अब खबर आ रही है कि मुंबई में निक और प्रियंका अपने फिल्मी दोस्तों कि लिए रिसेप्शन करने जा रही हैं जिसकी डेट 20 दिसंबर है।
जी हां इस खबर की माने तो इस तारीख को पूरा बॉलीवुड एक छत के नीचे आने की उम्मीद है। इसके पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी में रिसेप्शन पार्टी रखी थी तो शायद ही कोई बड़ा स्टार इस मौके पर नजर ना आया हो।

प्रियंका और निक जोनस कहीं ना कहीं स्पॉट हो रहें हैं और साथ उनकी पुरानी तस्वीरें भी एक एक करके सामने आ रहीं है। मुंबई वाले रिसेप्शन पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं और देखने वाली बात तो ये है कि इस पार्टी में कौन शामिल होता है। प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद इंस्टाग्राम पर अपने नाम के आगे जोनस जोड़ लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











