Priyanka-Nick Wedding: शादी के बाद हुई आतिशबाजी, भड़के यूजर्स ने कर डाला बुरी तरह ट्रोल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हाल ही में जोधपुर के उम्मेद भवन में क्रिश्चियन रीति रिवाज के हिसाब से हुई है। इसके बाद काफी धूमधाम से पटाखे फोड़े गए और जमकर आतिशबाजी हुई। बस फिर क्या होना था..इस आतिशबाजी को लेकर प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने घेर लिया और दीपावली में पटाखों की दुहाई देने वाली बात पर जमकर खरी खोटी सुना डाली।
कई यूजर्स ने काफी अभद्र टिप्पणी भी कर डाली और इस बात की कड़ी निंदा की है। कुछ लोगों को कहना है कि आप लोगों के पास पैसा है तो इसको गरीबों या किसी नेक काम में लगाओ।

तो किसी ने कहा कि इस आतिशबाजी प्रदूशण नही होगा। ऐसा करते करते ट्रोलर्स की एक भीड़ सोशल मीडिया पर जमा हो गई। यूजर्स के ये मैसेजेस इस समय सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहें हैं और लोग इसको शेयर भी कर रहें हैं।
आज प्रियंका और निक की शादी हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से होनी है। फिलहाल आप देखिए यूजर्स ने प्रियंका को क्या क्या कह डाला...


Click it and Unblock the Notifications