Nick-Priyanka wedding: शादी में आए मेहमानों को इस खास तोहफे से नवाजा जाएगा
Recommended Video

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की शादी चर्चा है और इसके अलावा एक बात और सामने आई है कि प्रियंका और निक की शादी में आने वाले मेहमान खाली हाथ वापस नहीं जाएंगे बल्कि उनको एक खास तोहफे से नवाजा जाएगा। जी हां एक तस्वीर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो कि प्रियंका चोपड़ा के फैन क्लब ने पोस्ट किया है। इस तस्वीर में चांदी के सिक्कों में गणेश लक्ष्मी की तस्वीर और निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा का नाम लिखा हुआ है।
दोनो 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही प्रियंका पूरी परिवार के साथ जोधपुर पहुंचने वाली है।

28 दिसंबर से 1 दिसंबर तक जोधपुर में ही शादी की सभी रस्में होंगी। फिर दो दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से प्रियंका- निक की शादी होगी.. जबकि 3 दिसबंर को ईसाई रिवाज से।
इन्होंने प्री- वेडिंग रस्मों के लिए जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट को भी बुक किया है। जाहिर है दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह के बाद प्रियंका चोपड़ा की शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार है। दोनों परिवार ने शादी के लिए 29 से 3 दिसंबर तक जोधपुर में ताज उम्मेद भवन पैलेस बुक कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications