Priyanka-Nick Wedding: आज हिंदू रीति रिवाज से होगी शादी, इस किले के बराबर बनेगा मंडप
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी बीते दिन ईसाई रीति रिवाज के हिसाब से हो चुकी है और अब खबर आई है कि दोनो आज हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से शादी करने वाले हैं। गौरतलब है कि 29 नवंबर को उम्मेद भवन जोधपुर पहुंचे प्रियंका और निक जोनस की रश्में उसी दिन से शुरु हो गईं थीं और कल उन्होने शादी भी कर ली। इस बात को उनकी शादी में पहुंचे एक विदेशी मेहमान और निक जोनस के करीबी ने ट्वीट करते हुए कुबूल की थी।
हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से शादी के लिए करीब 40 फीट ऊंचा मंडप बनाया गया है। यानि की इसकी ऊंचाई मेहरानगढ़ के किले की जितनी होने वाली है। इसके अलावा जो सजावट क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी के लिए हुई थी अब उसको शानदार सजावट और गुब्बारों से बदल दिया गया है।

हिंदू रीति रिवाज से शादी की तैयारियां शुरु हो चुकीं हैं और शादी में शरीक होने के लिए मेहमान आज दिल्ली से जोधपुर पहुंचेंगें। बीते दिन संगीत की तस्वीरें सामने आईं थीं और इन तस्वीरों में परिवार और दोस्तों के साथ दोनो मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे हैं। अब हिंदू रीति रिवाज से शादी क्या धूम होती है और इसकी तस्वीरें कब सामने आएंगी ये तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications