प्रियंका- निक Wedding: अपनी शादी में इतने करोड़ खर्च कर रही हैं देसी गर्ल- यहां जानें बजट
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही प्रियंका पूरी परिवार के साथ जोधपुर पहुंचने वाली है। 28 दिसंबर से 1 दिसंबर तक जोधपुर में ही शादी की सभी रस्में होंगी। फिर दो दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से प्रियंका- निक की शादी होगी.. जबकि 3 दिसबंर को क्रिश्चयन रिवाज से।
रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण की तरह प्रियंका- निक की शादी भी प्राइवेट ही रहेगी। दोनों अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच सात फेरे लेंगे। बता दें, दोनों परिवार ने शादी के लिए 29 से 3 दिसंबर तक जोधपुर में ताज उम्मेद भवन पैलेस बुक कर लिया है।

कोई शक नहीं कि प्रियंका- निक अपनी शादी में भारी भरकम रकम खर्च करने वाले हैं। इन्होंने प्री- वेडिंग रस्मों के लिए जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट को भी बुक किया है। जाहिर है दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह के बाद प्रियंका चोपड़ा की शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











