यहां से होगी प्रियंका चोपड़ा की शादी- दुल्हन की तरह सजा जोधपुर का उम्मेद भवन- Latest Pics
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर के ताज उम्मेद भवन से शादी करने वाले हैं। 2 दिसंबर को दोनों सुपरस्टार्स शादी करेंगे, लिहाजा प्रियंका- निक समेत पूरा परिवार जोधपुर पहुंच चुका है। धीरे धीरे मेहमान भी जोधपुर पहुंच रहे हैं। वहीं, उम्मेद भवन की ताजा तस्वीरें भी वायरल हुई हैं, जहां पूरा भवन दुल्हन की तरह सजा दिख रहा है। कोई शक नहीं कि यह शादी एकदम शाही अंदाज में होने वाली है।
28 दिसंबर से 1 दिसंबर तक जोधपुर में ही शादी की सभी रस्में होंगी। फिर दो दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से प्रियंका- निक की शादी होगी.. जबकि 3 दिसबंर को क्रिश्चयन रिवाज से।

रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण की तरह प्रियंका- निक की शादी भी प्राइवेट ही रहेगी। दोनों अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच सात फेरे लेंगे। बता दें, दोनों परिवार ने शादी के लिए 29 से 3 दिसंबर तक जोधपुर में ताज उम्मेद भवन पैलेस बुक कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications