Priyanka Nick First Pic: इंतजार हुआ खत्म, सामने आई दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर, शानदार
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद उनकी दूल्हा दुल्हन वाली तस्वीरों को छिपा लिया गया था लेकिन अब वो सामने आ चुकी हैं। जी हां प्रियंका और निक की दोनो शादियों (हिंदू रीति और क्रिश्चियन रीति) की फोटोज वायरल हो रही हैं। फैंस काफी समय से इन तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे। प्रियंका और निक दोनो ही तस्वीरों में काफी अच्छे लग रहे हैं। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग का जोड़ा पहना है और खूबसूरत मंडप के सामने रोमांटिक अंदाज में दोनो खड़े हुए नजर आ रहें हैं।
दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्रिश्चियन रीति रिवाज के हिसाब से सफेद और काले जोड़े में नजर आ रहें हैं। ये तस्वीरें IIFA से प्राप्त हुई हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते दिनों जोधपुर के उम्मेद भवन में धूमधाम से शादी की थी।

इस दौरान प्रियंका का पूरा परिवार.. निक जोनस के दोस्त और रिश्तेदार अमेरिका से आए थे। संगीत और मेंहदी सेरेमनी के समय की तस्वीरें तो सामने आ गईं थीं लेकिन दोनो के फैंस उनको दु़ूल्हा दुल्हान बने देखना चाहते थे।


Click it and Unblock the Notifications











