'फैशन' में प्रियंका के पांच अंदाज

इस फिल्म में प्रियंका के लुक को रीता ढोडी ने अलग अंदाज दिया है। इस बारे में उन्होंने कहा कि इस फिल्म में प्रियंका ने मेघना माथुर का चरित्र निभाया है जो चंडीगढ़ से मुंबई टॉप मॉडल बनने आती है।
प्रियंका के इस सफर को इस फिल्म में पांच चरणों में दिखाया गया है और इस दौरान पांच बार उनका लुक भी बदला गया है।
यह फिल्म आगामी 29 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में कंगना राणावत, मुग्धा गोडसे, अरबाज खान, अर्जन बाजवा और फैशन की दुनिया से जुड़े कई अन्य चेहरे भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications