डॉन की 'जंगली बिल्ली' प्रियंका को पसंद है सभ्य लड़के

कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा से एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर और उनके बीच चल रहे अफेयर के बारे में पूछने पर प्रियंका ने कहा "मैं आज तक जितने भी अच्छे लड़कों से मिली हूं शाहिद उनमें से सबसे अच्छे हैं। ऐसा बहुत ही कम होता है कि हम दोनों साथ रहकर बोर हों।"
अच्छे लड़कों से प्रिंयका का क्या तात्पर्य है यह पूछने पर प्रियंका ने कहा "अच्छे लड़के से मेरा तात्पर्य है उन लड़कों से जो सभी के साथ सम्मान के साथ पेश आएं। उसे बहुत संवेदनशील होना चाहिए। आज हम ऐसे कितने लड़कों से मिलते हैं जो दयालू हो औट दूसरों की मदद करने में विश्वास रखता हो? बहुत ही कम लड़के हैं जो अच्छे हैं।"
प्रियंका का आज 30वां जन्मदिन है और इस जन्मदिन को लेकर प्रिंयका काफी खुश भी हैं। इस साल प्रियंका की फिल्मों अग्निपथ और तेरी मेरी कहानी में से अग्निपथ तो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही पर तेरी मेरी कहानी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्हाल प्रियंका अपनी अगली फिल्म बर्फी और क्रिश की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications