प्रियंका-करीना ने की नई शुरुआत

करीना कपूर के साथ काफी समय से चल रहे शीतयुद्ध को तोड़ प्रियंका चोपड़ा 6 जून को मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोइन की शूटिंग पर करीना कपूर और मधुर भंडारकर के साथ नज़र आई।

प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म तेरी मेरी कहानी के प्रोमोशन के लिए फिल्मिस्तान स्टूडियो में शूट हो रहे एक डांस रियेलिटी शो में पहुंची थीं जहां उन्हें पता चला कि मधुर अपनी फिल्म हिरोइन की शूटिंग भी उसी स्टूडियो में कर रहे हैं। उन्होंने डिसाइड किया कि वो सेट पर जाकर सबसे मिलेंगी।

Priyanka Chopra and Kareena Kapoor

सेट पर जाने के बाद प्रियंका ने वहां मौजूद करीना कपूर के साथ भी काफी बातें की। काफी समय बाद दोनों एक्ट्रेस एक साथ मुस्कराती हुई नज़र आईं। मधुर भंडारकर भी अपनी फिल्म फैशन की एक्ट्रेस को अपनी फिल्म के सेट पर देखकर बहुत खुश हुए।

प्रियंका लगभग 25 मिनट तक सेट पर रहीं। सेट पर मौजूद सभी लोग प्रियंका को अपने बीच देखकर बहुत खुश थे।

प्रियंका ने अपने ट्वीटर पर लिखा "मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोइन के सेट पर जाकर मैं फैशन फिल्म की पूरी टीम से मिली साथ ही बेबो से भी... बहुत ही अच्छा समय गुजारा सबने.."

दूसरी तरफ निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी ट्वीट किया कि "प्रियंका ये हमारे लिए बहुत खुशी की बात थी कि आप हमारी फिल्म हिरोइन के सेट पर आईं। आपका जलवा हमेशा बरकरार रहेगा।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X