प्रियंका से ज्यादा करीब नहीं हैं मीरा
परिणिती चोपड़ा के बाद अब जल्द ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा ने स्पष्ट किया कि उनके और प्रियंका के बीच झगड़ा नहीं है लेकिन घनिष्ठता भी नहीं है।मीरा ने गुरुवार को अपनी फिल्म 'गैंग ऑफ घोस्ट्स' के मुहूर्त के मौके पर कहा, "ऐसा कोई झगड़ा नहीं है। वास्तव में, हमारे परिवार परस्पर बहुत घनिष्ठ हैं।"
मीरा चोपड़ा ने आगे कहा "मेरे माता-पिता प्रियंका के माता-पिता के बहुत घनिष्ठ हैं। सिर्फ यह है कि हम करीबी दोस्त नहीं हैं। इसलिए हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं है।" हिट तमिल फिल्म 'अनबे आरुइयर' से मीरा ने अपने करियर की शुरुआत की। इसके अलावा वह 'वाना' और 'मारो' जैसी कई अन्य दक्षिण की फिल्मों में दिखीं।
अब वह 'गैंग ऑफ घोस्ट्स' से हिदी सिने जगत में प्रवेश कर रही हैं। इस फिल्म के निर्देशक सतीश कौशिक हैं। मीरा फिल्म की सफलता को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज हैं। इसके अलावा मीरा निर्देशक विक्रम भट्ट की फिल्म '1920' के तीसरे भाग में भी दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications
