प्रिंयका संग ना दोस्ती ना दुश्मनी: मीरा
प्रियंका चोपड़ा की एक और बहन मीरा चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस बार प्रियंका की जो बहन बॉलीवुड में आ रही हैं उनका प्रिंयका के साथ कोई ज्यादा करीबी रिश्ता नहीं है। प्रियंका चोपड़ा ने हालांकि इस बारे में किसी भी तरह की कोई बात नहीं की है लेकिन उनकी बहन यानी मीरा चोपड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे के करीब नहीं हैं। हालांकि दोनों के परिवार वाले एक दूसरे के बेहद करीब हैं और समय समय पर एक दूसरे से मिलते भी हैं लेकिन जहां तक बात है प्रिंयका और मीरा के रिश्ते की तो वो दोनों एक दूसरे से बात नहीं करतीं।
मीरा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा हम दोनों के बीच किसी तरह की नजदीकी नहीं है। हमारे परिवार वाले जरुर करीब हैं। मेरे माता-पिता प्रियंका के माता-पिता के बेहद करीबी हैं। लेकिन बस बात इतनी सी है कि हम दोनों दोस्त नहीं हैं। मीरा चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म गैंग ऑफ घोस्ट्स को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म के बारे में बताते हुए मीरा ने कहा कि जब सतीश कौशिक ने उन्हें गैंग ऑफ घोस्ट्स की कहानी सुनाई तो वो हंसते हंसते हुए पागल ही हो गयीं। उन्हें लगा कि जब वो खुद कहानी सुनकर इतना हंस रही हैं तो दर्शकों को फिल्म देखकर कितना मजा आएगा।
मीरा चोपड़ा देखने में काफी खूबसूरत हैं और मीरा चोपडा़ के आने के बाद बॉलीवुड एक और बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस मिलने वाली है। इससे पहले भी प्रिंयका चोपडा़ की एक और बहन यानी परिणिती चोपड़ा बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं और साथ ही अपनी एक्टिगं से सभी का दिल भी जीत चुकी हैं। अब मीरा चोपडा़ से भी सभी को काफी आशा है। देखना ये है कि मीरा प्रिंयका चोपडा़ और परिणिती चोपड़ा की तरह की चोपडा सिस्टर्स की एक्टिंग प्रतिभा से सभी को चौंका पाती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











