..................... Priyanka inked Daddy's Li'l Girl on her right hand, डैडी की गर्ल हैं बॉलीवुड की जंगली बिल्ली प्रियंका - Hindi Filmibeat

डैडी की गर्ल हैं बॉलीवुड की जंगली बिल्ली प्रियंका

Priyanka Chopra
मुंबई। अपने प्रेमी प्रेमिका के लिए अपने प्यार को जताने का एक नया तरीका निकाला यंगस्टर्स ने। हाथ पर अपने लवर के नाम का टैटू बनवा कर लोग जताते हैं कि वो किसी को कितना प्यार करते हैं। बॉलीवुड में भी टैटू के दीवाने कम नहीं हैं और अब इनमें प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल हो गया है। लेकिन बॉलीवुड में सिंगल स्टेटस के साथ रह रही प्रियंका ने अपने टैटू पर अपने प्रेमी का नहीं बल्कि अपने पापा का प्यार लिखवाया है।

प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही अपने बिंदास अंदाज और फैशन स्टेटमेंट को लेकर मशहूर रही हैं। फिर चाहे वो उनका ड्रेसिंग सेंस हो, उनके हेयर स्टाइल हो और अब उनका नया टैटू। हाल ही में लॉस एजेंल्स में अपने म्यूसिक एल्बम की शूट के बाद और साथ ही ब्रेक लेने के बाद जब प्रियंका वापस मुंबई में आईं तो उनके हाथ पर एक टैटू सा नज़र आया। थोड़ा फोकस करने पर उस टैटू पर लिखे शब्द नज़र आए वो थे डैडीस लिल गर्ल (daddy's li'l girl)।

प्रियंका बहुत पहले से ही टैटू बनवाना चाहती थीं लेकिन उन्हें सुई से डर लगता था। साथ ही उन्हें लगता है कि उम्र के साथ साथ टैटू बुरा दिखने लगता है। लेकिन साथ ही उन्हें दीपिका पादुकोन की पीठ पर बने टैटू जिसपर आर के (रणबीर कपूर) लिखा है, काफी पसंद है। दीपिका ने ये टैटू तब बनवाया था जब उनका अफेयर रणबीर कपूर के साथ शुरु हुआ था।

दूसरी तरफ प्रियंका की मां जो की एक कोस्मेटोलॉजिस्ट हैं ने प्रियंका को साफ तौर पर टैटू बनवाने से मना कर रखा था लेकिन इसके बावजूद आखिरकार प्रियंका ने अपने हाथ पर इस फैशन स्टेटमेंट को बनवा ही लिया। और अपने पापा की लाडली प्रियंका ने अपने टैटू के जरिये अपने पापा का प्यार हमेशा अपने साथ रखने का नया तरीका ढूंढ लिया। अब सवाल ये है कि क्या अपने प्रियंका के हाथों में पापा का ये प्यार हमेशा रहेगा या सिर्फ कुछ दिनों के लिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X