प्रियंका-इलेना में हुआ बर्फी को लेकर झगड़ा

हाल ही में अनुराग बसु की आनेवाली फिल्म बर्फी की शूटिंग के दौरान इन दोनों अभिनेत्रियों में जम कर तूतू मैं मैं हो गयी। उनकी इस लड़ाई में इलीना जीत गयीं और एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार प्रियंका गुस्से में तिलमिला कर सेट छोड़ कर चली गयी। सुनने में आया है कि इलीना को प्रियंका के फिल्म में दमदार रोल पर आपत्ति थी।
उन्हें यह डर था कि फिल्म में बसु की पिछली फिल्म में जिस तरह कंगना का रोल काट दिया गया था। उसी तरह इस फिल्म में कहीं उनका रोल न काट दिया जाये। इसलिए उन्होंने फिल्म में और फुटेज और एक्स्ट्रा गाने की मांग की थी। इस बात को सुन कर प्रियंका को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग एक हफ्ते होगी।
मगर इसमें प्रियंका ने साफ कहा है कि वह इसमें हिस्सा नहीं लेंगी।फिल्म का अगला शूटिंग शेडयूल दार्जिलिंग में होगा। जिसमें रणबीर और इलीना हिस्सा लेंगे। मगर प्रियंका के हिस्सा लेने की संभावना कम है।


Click it and Unblock the Notifications











