..................... Priyanka Chopra father Ashok Chopra condolence meet attended by Kareena-karishma - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा के पिता की शोक सभा में बॉलीवुड हस्तियां

प्रिंयका चोपड़ा के पिता की शोक सभा के दौरान मुंबई के जे डब्ल्यू मैरियट होटल में बॉलीवुड हस्तियों का जमावाड़ा लगा रहा। प्रियंका चोपड़ा के दुख में शामिल होने के लिए बॉलीवुड की लगभग सभी बड़ी हस्तियां वहां पर मौजूद थीं। इस शोक सभा के दौरान वहां पर वो हस्तियां भी दिखीं जो कि बॉलीवुड से काफी समय से गायब ही हो चुकी हैं क्योंकि यही एक मौका था उनके पास एक बार फिर से मीडिया की नज़रों में आने का। प्रियंका चोपड़ा जो कि अपनी दादी के साथ इस शोक सभा में आईं इस मौके पर बेहद गमगीन दिखीं। हालांकि प्रियंका ने खुद को काफी संभाल के रखा और सभी के सामने खुद को काफी स्ट्रांग बनाकर पेश किया लेकिन उनके चेहरे से ये साफ जाहिर हो रहा था कि अपने पिता के जाने से वो कितना टूट गयी हैं।

प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा का निधन दो दिन पहले कैंसर से हो गया था। प्रियंका चोपड़ा जो कि अपने पापा के बेहद करीब रही हैं इस सदमें से पूरी तरह टूट गयीं। प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा पहले से ही कैंसर से पीडि़त थे और उनका कैंसर ठीक भी हो गया था लेकिन एक बार फिर से उनपर कैंसर ने अटैक किया और इसबार उनकी जान ही चली गयी। प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा काफी जिंदादिल इंसान थे जो कि सभी से बहुत प्यार और अपनेपन के साथ मिलते थे।

प्रिंयका चोपड़ा के इस दुख में शामिल होने के लिए शाहरुख खान, करीना कपूर, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, करिश्मा कपूर, उदय चोपड़ा जैसे कई सितारे पहुंचे। कल दोपहर मुंबई के जे डब्ल्यू मैरियेट में प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा के लिए शोक सभा रखी गयी थी। आइये जानते हैं कौन-कौन से सितारे इस शोक सभा का हिस्सा बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X