प्रियंका चोपड़ा के पिता की शोक सभा आज
प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा के लिए आज शोक सभा रखी गयी है। इस शोक सभा के दौरान बॉलीवुड के सभी बड़े सेलिब्रिटीज शामिल होंगे। साथ ही प्रिंयका चोपड़ा के परिवार वाले और उनके रिश्तेदार भी इस सभा का हिस्सा बनकर प्रियंका के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। प्रिंयका चोपड़ा के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा के अंतिम संस्कार के मौके पर शाहरुख खान, परिणिती चोपड़ा, रणबीर कपूर, दीपिक पादुकोण जैसे कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। प्रिंयका चोपड़ा जो कि अपने पापा के बेहद करीब रही हैं अपने पापा के निधन के बाद से काफी सदमे में हैं। प्रियंका के आंसू तो थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
प्रिंयका चोपड़ा अपने पापा को अपने साथ कई अवॉर्ड फंक्शन में भी ले जाती थीं। क्योंकि उन्हें अपने पापा से बहुत लगाव था। अपने पापा के प्रति अपने प्यार को जताने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथों में डैड लिटिल गर्ल का टैटू भी बनवा रखा था। प्रिंयका चोपड़ा के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा को भी अपनी बेटी पर बहुत गर्व था। पिता के अंतिम संस्कार के दौरान प्रियंका चोपड़ा खुद को संभाल पाने में काफी नाकाम थीं। प्रियंका चोपड़ा अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले सभी सेलिब्रिटीज के गले लगकर काफी देर तक रोती रहीं। लेकिन हैरानी की बात ये थी कि प्रिंयका की मां की आंखो में किसी ने आंसू नहीं देखे। हो सकता है कि प्रिंयका की मां इस सदमे से खुद को निकाल ही नहीं पाई हों।
आइये जानते हैं प्रिंयका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा के निधन के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कैसे संभाला खुद को। और प्रिंयका चोपड़ा के इस दुख में उनके दोस्तों में से कौन-कौन शामिल हुआ।


Click it and Unblock the Notifications