यशराज बैनर में शामिल हुई प्रियंका!

पहले यशराज फिल्मस में शाहरूख, रानी और सैफ अली खान को ही लिया जाता रहा है। पर अब यशराज फिल्मस इन हीरो और हीरोइनों से बाहर दूसरे हीरो हीरोइनों को ले रहे है।
इस ट्रेंड के बदलने की वजह अगर ढूढी जाए तो पता चलेगा कि इन हीरो हीराइनों की फिल्में लगातार फ्लाप हुयी है। यही नही यशराज के घर के हीरो उदय चोपड़ा की अब तक कोई भी फिल्म कुछ खास नही चली है।
पर फिर भी उन्हें यशराज फिल्मस की हर फिल्म में काम करने का मौका मिल ही जाता है। यशराज की पिछली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में नयी हीरोइन अनुष्का को लिया गया था।
इसके अलावा यशराज की फिल्म न्यूयार्क में कैटरीना कैफ, जॉन अब्राहम, नील नीतिन मुकेश काम कर रहे है। और अब प्रियंका और जॉन को प्यार इंम्पासिबल के लिए साइन किया गया है।
सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म के जरिए उदय को एक बार फिर हीरो के रूप में स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। खैर यशराज फिल्मस कितना कामयाब होती है यह तो वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











