प्रियंका ने रामलीला में किया मुजरा, रात को की प्रैक्टिस!

रामलीला के आइटम सॉंग के बारे में प्रियंका चोपड़ा जो कि पहले कुछ भी कहने से डर रही थीं अब इस आइटम सॉंग के बारे में खुलकर बोल रही हैं। प्रियंका का कहना है कि ये कोई आइटम सॉंग नहीं है बल्कि ये एक मुजरा टाइप का गाना है जिसके लिए उन्होंने काफी प्रैक्टिस की है। प्रिंयका ने कहा कि रामलीला के गाने के लिये प्रैक्टिस करने का उन्हें टाइम ही नहीं मिला इसलिए वो रात को जाग जागकर प्रैक्टिस करती थी। लेकिन ये गाना इतना खूबसूरत बना है कि प्रिंयका को जैसे ही इस गाने का ऑफर मिला उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया। प्रियंका चोपडा़ से पहले ऐश्वर्या राय को इस गाने के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन ऐश्वर्या ने इस गाने के लिए मना कर दिया।

हालांकि ऐश्वर्या राय से जब रामलीला के आइटम सॉंग के बारे में बात की गयी तो उन्होंने कहा कि वो ये फिल्म नहीं कर रही हैं और जो भी होता है अच्छे के लिए होता है। वक्त आने पर सबको पता चल जाएगा कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। फिल्हाल रामलीला का ये आइटम सॉंग तो प्रिंयका के हाथों में चल गया है और प्रिंयका भी अपने इस आइटम सॉंग से बेहद खुश हैं। प्रिंयका ने रामलीला के इस गाने के बारे में बात करते हुए कहा "रामलीला का ये आइटम सॉंग काफी अलग है। मैं भंसाली जी की बहुत बड़ी फैन हूं और ये आइटम सॉंग नही बल्कि आधुनिक मुजरा है जैसा कि आपने काफी समय से नहीं देखा होगा। इसमें इंडियन क्लासिकल म्यूसिक भी है और साथ ही इसमें वेस्टर्न बीट भी है।"

प्रियंका ने ये भी बताया कि इस गाने के लिए उन्होंने प्रेक्टिस नहीं की है। बस रात को ही वो प्रैक्टिस कर पाती थीं क्योंकि उनके पास वक्त नहीं है। प्रिंयका इस वक्त अपनी फिल्म कृष 3 के प्रमोशन्स और अपनी हॉलीवुड एल्बम पर काम कर रही है। इसके लिए उन्हें बार बार यूएस भी आना जाना पड़ता है जिसकी वजह से उनके पास अभी बिल्कुल भी वक्त नहीं है। प्रियंका ने कहा कि वो इतनी व्यस्त हैं इसके बावजूद उन्होंने इस आइटम सॉंग के लिए वक्त निकाला सिर्फ और सिर्फ संजय लीला भंसाली जी की वजह से।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X