प्रेमी की मदद करेंगी प्रियंका!

फिलहाल वे आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'व्हाटस योर राशि' की शुटिंग में व्यस्त है इस फिल्म में उनकी जोड़ी हरमन बावेजा के साथ बनाई गयी है।
अभिनेता हरमन की पहली फिल्म कुछ खास नही कर पाई थी जिसमें उनके साथ प्रियंका भी थी। हरमन के साथ काम करने को लेकर प्रियंका ने कहा कि कोई भी अपनी पहली फिल्म में कुछ खास साबित नही कर पाता है।
प्रियंका ने अपने बारे मे कहा कि मैं हमेशा अपने फिल्मी करियर में नए प्रयोग करती आयी हूं अगर कोई मेरे करियर पर ध्यान दे तो पाएगा कि बालीवुड की सभी प्रयोगधर्मी फिल्मों का मैं हिस्सा रही हूं चाहे वो क्रिस हो, द्रोण हो या फिर लव स्टोरी 2050 हो।


Click it and Unblock the Notifications