प्रियंका चोपड़ा ने इतिहास रचा

बालीवुड के इतिहास में पहली बार किसी अभिनेत्री को एक साथ इतने रोल दिए जा रहे है। इससे पहले संजीव कुमार ने फिल्म नया दिन नई रात में 9 भुमिकाएं निभाई थी।
पिछले हफ्ते फिल्म के एक गाने का फिल्मांकन किया गया जिसका निर्देशन राजू खान कर रहे थे। इस गाने में प्रियंका को अपने बारहों किरदार को एक साथ लाकर नृत्य करना था।
हालांकि प्रियंका को अपने रोल के बारे में बोलने से मना किया गया है। लेकिन यह किसी भी कलाकार के लिए सबसे कठिन रोल होगा जहां उसे हर दृश्य में अपने मूड के साथ हाव भाव को बदलना हो।
खैर प्रियंका ने अपने रोल को कितना बखुबी निभाया है यह तो वक्त आने पर ही पता चलेगा लेकिन उनके इस रोल पर काफी मेहनत की जा रही है।
ashutosh gowarikar आशुतोषगोवारीकर प्रियंकाचोपड़ा बालीवुड व्हाट्सयोरराशि bollywood priyanka chopra whats your raashee


Click it and Unblock the Notifications