प्रियंका चोपड़ा की जेठानी ने घर में काटा बवाल, अपने ही पति पर इसलिए ठोंका मुकदमा?

priyanka chopra, sophie turner, joe jonas

प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर और उनके पति जो जोनस को लेकर काफी समय से चर्चा है। गौरतलब है कि 5 सितंबर को दोनों ने तलाक की अर्जी दी थी और अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।

इससे पहले की तलाक होती सोफी टर्नर की एक तस्वीर उनके नए बॉयफ्रेंड के साथ सामने आई थी जिसमें वो लिप लॉक करते हुए नजर आ रही थीं। इस वक्त फिर से एक बड़ी खबर सामने आई है और वो ये है कि सोफी टर्नर ने जो जोनस के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया है।

प्रियंका चोपड़ा के घर में कुछ सही नहीं चल रहा है, ऐसे में वो अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए इंडिया आएं या फिर घर का क्लेश देखें। फिलहाल मामला कोर्ट में है।

क्यों किया मुकदमा?

सोफी टर्नर ने जो जोनस पर ये मुकदमा अपने बच्चों के लिए किया है और मांग की कि बच्चों को इंग्लैंड में उनके साथ रहने की इजाजत दी जाए। आरोप ये भी लगाया गया है कि जो जोनस ने 20 सितंबर से बच्चों को गलत तरीके से अपनी हिरासत में लिया था।

रोलिंग स्टोन ने मुकदमें में लिखा है कि 2022 में गायक इंग्लैंड को अपना हमेशा के लिए घर बनाने के लिए सहमत हुए थे। हालांकि देखने वाली बात होगी कि कोर्ट इसपर क्या फैसला लेगी। बच्चे जो जोनस के पास रहेंगे या सोफी टर्नर के पास ये तो वक्त ही बताएगा।

कुछ समय से चल रही थी अनबन

खबर है कि सोफी टर्नर और जो जोनस के बीच बीते कुछ महीनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। हालांकि सोफी की किसिंग तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग उनको ही इस अलगाव का दोषी ठहरा रहे हैँ। देखने वाली बात होगी कि दोनों के तलाक पर फाइनल मुहर कब लगती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X