शादी से पहले इस कदर रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा की भाभी, एक्साइटमेंट में दे दिए ऐसे पोज़, देखें PHOTOS

प्रियंका चोपड़ा के घर इन दिनों रौनक छाई हुई है क्योंकि उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका भाई की सगाई के लिए भारत आई थीं। सिद्धार्थ और नीलम की सगाई बड़ी ही धूमधाम से हुई थी। वहीं अब धीरे-धीरे बाकी फंक्शन की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय ने फंक्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन ग्लैमरस तस्वीरों को देख फैन्स ही क्या सितारे भी कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।
हाल ही में नीलम उपाध्याय ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नीलम बेहद ही खूबसूरत शिमरी ब्लू कलर की हाई थाई स्लिट गाउन पहनी नजर आ रही हैं। लाइट ज्वैलरी और न्यूड मेकअप के साथ ही उनका लुक बहुत ही खूबसूरत दिख रहा है। वहीं सिद्धार्थ की बात करें तो सिद्धार्थ नेवी ब्लू कलर के कोट पेंट में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में कपल की केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है। कभी सिद्धार्थ नीलम के साथ रोमांटिक हो रहे हैं तो कभी नीलम बहुत ही कोज़ी पोज देती नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही नीलम कैप्शन में एक हार्ट इमोजी बनाती हैं। बता दें कि नीलम की इन तस्वीरों पर बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की विनर सना मकबूल ने भी कमेंट कर तारीफ की है। तो वहीं एक यूजर ने तारीफ करते हुए कहा परफेक्ट जोड़ी। नीलम के बारे में बात करें तो बता दें कि नीलम तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने मिस्टर 7 से अपना करियर शुरू किया था।
हालांकि उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इसके बाद नीलम अपने लुक्स को लेकर चर्चा में आ गईं। नीलम अब कई ब्रांड्स का प्रमोशन करती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की नीलम के साथ यह तीसरी सगाई है। इससे पहले उनकी दो बार सगाई टूट चुकी हैं। जिस वजह से परिवार उन्हें नए रिश्ते में बंधता देख बेहद खुश है।


Click it and Unblock the Notifications











