सर्जरी ने बिगाड़ दिए प्रियंका चोपड़ा के लिप्स, वीडियो देख फैंस ने भी पकड़ लिया सिर!

Priyanka chopra Lips Video- प्रियंका चोपड़ा इस वक्त इंडिया में हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं। बता दें कि देसी गर्ल अपने कजिन की शादी एंजॉय करने के लिए इंडिया आईं हैं।
खास बात ये है कि ना सिर्फ प्रियंका चोपड़ा बल्कि निक जोनस और उनके माता पिता भी यहीं हैं। शादी के दौरान सभी ने ढेर सारी मस्ती की है लेकिन इस वक्त प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।
लेकिन जब मुस्कुराती हैं तो कुछ ऐसा दिख जाता है जो कि फैंस को नागवार गुजरता है। कहा जा रहा है कि पीसी ने लिप्स की सर्जरी करवाई है जो कि बिगड़ गई है। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
अजीब से दिखे होंठ
प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी में पोज दे रहीं थीं और इस दौरान कैमरामैन ने काफी क्लोज शॉट लिया था। उनके लिप्स का शेप कुछ ऐसा हुआ जो कि लोगों को शायद पसंद नहीं आ रहा है।
इस वीडियो को filmygalaxy नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर डाला गया है। इसके साथ उन्होने कैप्शन लिखा, क्या किसी ने कुछ नोटिस किया? वीडियो के सामने आते ही वो आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं और उनके कुछ फैंस इसको डिफेंड कर रहे है। लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''बारीकी से देखा। यह एडिटेड है। वह वैसे भी हॉट दिखती हैं।''
एक ने लिखा, ''वह सुंदर है ठीक है... इसलिए बकवास बंद करो।'' एक ने लिखा, ''ओह, यह तो बस एक फिल्टर है।'' एक ने लिखा, ''ऐसी खौफनाक मुस्कान।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि वीडियो एडिटेड है या नहीं ये तो पता नहीं चल पा रहा है।
आप देखिए वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications