इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा का 'होली' हुड़दंग, विदेशी होस्ट की कर दी ऐसी हालत, मजेदार Video

Priyanka Chopra Holi Video: प्रियंका चोपड़ा भले ही न्यूयॉर्क में रहती हैं और वहीं पर काम करती हैं लेकिन वो अपनी जड़ों से पूरी तरह जुड़ी हुई हैं। इंडिया में देसी गर्ल के नाम से पहचाने जाने वाली इस हसीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर होली के मौके पर वायरल हो रहा है।

Priyanka Chopra

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा किसी शो पर थीं और इंटरव्यू दे रहीं थीं। तभी कुछ ऐसा होता है कि वहां माहौल पूरी तरह से बदल जाता है और स्टूडियो में होली शुरु हो जाती है।

Also Read
बच्चन परिवार की होली ने हिलाया इंटरनेट, ऐश्वर्या - अभिषेक बच्चन ने जमकर खेला रंग, ऐसी हो गई आराध्या की हालत
बच्चन परिवार की होली ने हिलाया इंटरनेट, ऐश्वर्या - अभिषेक बच्चन ने जमकर खेला रंग, ऐसी हो गई आराध्या की हालत

ये वीडियो होली के मौके पर आग की तरह वायरल हो रहा है और शो का होस्ट हैरान होकर लगातार हंस रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की हरकतें आपको खुश करने के लिए काफी हैं।

स्टूडियो में खेली होली

वायरल हो रहे वीडियो में विदेशी इंटव्यूवर सवाल पूछता है कि होली क्या है? इस पर प्रियंका डिटेल में बताती हैं कि ये एक हिंदू त्योहार है जो कि रंगों के साथ खेला जाता है और लोग एक दूसरे पर कलर फेंकते हैं। इस बीच होस्ट थाल में गुलाल लेकर आता है और कहता कि शुरु किया जाए। प्रियंका रंग लेती हैं और एकदम से आउट ऑफ कंट्रोल हो जाती हैं। साफ नजर आ रहा है कि उनके अंदर का भारतीय बच्चा जाग गया है। देखते ही देखते वो होस्ट के चेहरे को गुलास से रंग देती हैं और होस्ट भी पीछे नहीं रहता है और प्रियंका को कलर लगाता है। जिस फुर्ती से प्रियंका ये करती हैं वहां पर बैठे सभी लोग हैरान हो जाते हैं। गौरतलब है कि ये वीडियो काफी पुराना है जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सिर्फ प्रियंका ही उन्हें सबके सामने होली खेलने के लिए मना सकती हैं।'' एक ने लिखा, ''इसके अंदर इंडिया अभी भी जिंदा है।'' एक ने लिखा, ''सच में देसी गर्ल है।'' एक ने लिखा, ''हैप्पी होली सभी को।'' एक का कहना है, ''जिस तरह से वह हमारी संस्कृति को समझाती है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X