अच्छी बर्फी के लिए जी-जान से जुटी प्रियंका चोपड़ा

By Neha Nautiyal

Priyanka Chopra
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ 'अग्निपथ' के सीक्वेल की शूटिंग शुरु करने वाली थीं लेकिन अंतिम समय में शूटिंग रद्द हो जाने के बाद वह अपने बेकार समय का इस्तेमाल अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी' के अपने मानसिक रूप से विकृत लड़की के किरदार को निभाने की तैयारी में हैं।

प्रियंका के व्यवसाय प्रबंधक ने बताया, "हां, प्रियंका की 'अग्निपथ' के लिए शूटिंग रद्द हो गई है लेकिन ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ है कि फिल्म के अन्य कलाकार अब तक शूटिंग पर नहीं लौटे हैं। इस बीच प्रियंका ने तुरंत अनुराग बसु से सम्पर्क किया है और वह उनकी फिल्म में अपने किरदार के लिए तैयारी करना चाहती हैं।"

फिल्मकार करन जौहर के निर्माण में बन रही 'अग्निपथ' 1990 में इसी नाम से आई निर्देशक मुकुल आनंद की फिल्म का अगला संस्करण है। उस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ऋतिक व प्रियंका के अभिनय वाली इसफिल्म का निर्देशन करन मल्होत्रा कर रहे हैं। प्रियंका के एक नजदीकी सूत्र का कहना है कि वह अपनी प्रतिबद्धताओं को लेकर बहुत सचेत रहती हैं और दूसरों से भी यही उम्मीद करती हैं। शूटिंग रद्द होने की वजह से उनके पास खाली समय था इसलिए वह 'बर्फी' के अपने किरदार के लिए तैयारी करना चाहती हैं।

सूत्र ने बताया कि अनुराग अपनी फिल्म के निर्माण से पहले की तैयारियों में व्यस्त थे और उन्होंने प्रियंका को टालने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उनकी एक न सुनी। प्रियंका ने कहा कि वह अपनी व्यस्तताओं के चलते 'बर्फी' के लिए उतनी तैयारी नहीं कर पा रहीं थीं जितनी करना चाहती थीं और अब वह उन्हें मिले इस समय का सदुपयोग करना चाहती हैं।

प्रियंका अपनी भूमिका की तैयारी के लिए इस खाली समय में मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए चलाए जाने वाले संस्थानों का भ्रमण करना चाहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X