डॉन और अग्निपथ के बाद प्रियंका नजर आएंगी जंजीर के रीमेक में
प्रियंका चोपड़ा को रीमेक फिल्मों में काम करना रास आ रहा है। तभी तो वह एक के बाद एक रीमेक फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हो जा रही हैं। पहले 'डॉन' फिर 'अग्निपथ' की रीमेक के बाद खबर आ रही है कि वह अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' की रीमेक के लिए भी तैयार हो गई हैं।
आपको बता दें कि फिल्म 'जंजीर' 1973 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में अमिताभ के साथ जया भादुड़ी ने काम किया था। खबर है कि फिल्म के रीमेक में प्रियंका जया भादुड़ी का रोल करेंगी।
'जंजीर' के रीमेक में प्रियंका एक एनआरआई का किरदार निभा रही हैं। जोकि एक बोल्ड लड़की का रोल है। प्रियंका से जुड़े सूत्रों की माने तो ये महज एक इत्तेफाक ही कहेंगे कि वह लगातार रीमेक फिल्में की करती जा रही हैं पहले 'डॉन ' और 'अग्निपथ' के रीमेक किए और अब 'जंजीर' के रीमेक में भी उन्हें फाइनल किया गया है।
गौर करने वाली बात यहां पर ये भी है कि ये सारी फिल्में अमिताभ बच्चन की ही हैं। इस फिल्म को लेकर प्रियंका भी बेहद एक्साइटेड हैं और जल्द ही वह शूटिंग की डेट्स भी फाइनल करने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











