..................... Priyanka Chopra would be best to play Mehrunisa: Anubhav Sinha - Hindi Filmibeat

मेहरुन्निसा के लिए प्रियंका ही बेस्ट : अनुभव सिन्हा

मेहरुन्निसा ट्रायोलॉजी पर लेखक मनरीत सोधी सोमेश्वर की दूसरी किताब, ल 'द हंट फॉर कोहिनूर' दुकानों आ चुकी है। फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा को लगता है कि अगर इस साहित्य पर कोई फिल्म बनती है तो प्रियंका चोपड़ा मेहरुन्निसा का किरदार सबसे अच्छी तरह से करेंगी।

अनुभव ने एक बयान में कहा, "उस मजबूत स्त्री की मौजूदगी के साथ प्रियंका चोपड़ा के अलावा कोई ठीक नहीं बैठता। जोखिम और मजबूत प्रकृति के संयोजन के साथ प्रियंका, मेहरुन्निसा का किरदार बखूबी निभाएंगी।"

अनुभव ने हाल ही में किताब लॉन्च की है और इस समय वह अपनी महिला केंद्रित फिल्म 'गुलाब गैंग' के निर्माण में व्यस्त हैं। 'गुलाब गैंग' में माधुरी दीक्षित मुख्य किरदार में हैं।

किताब, भारत की महिला शेर्लाक होल्मस-मेहरुनिशा की 96 घंटे की यात्रा के बारे में बताती है। यह विश्व के बहूमूल्य हीरे कोहिनूर को पाने के क्रम में दुनिया की सबसे खतरे वाले इलाके की तलाश के बारे में है।

सोमेश्वर अपनी किताबों पर फिल्म बनना पसंद करेंगी।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कलकत्ता की पूर्व छात्रा, लेखिका सोमेश्वर ने कहा, "बॉलीवुड के वर्तमान कलाकारों के सेट को देखते हुए, प्रियंका चोपड़ा मेरी धारणा में मेहरुन्निसा करीब हैं और मैं किताबों की इस श्रृंखला पर फिल्म बनाना पसंद करूंगी।"

मेहरुन्निसा श्रृंखला में सोमेश्वर की पहली किताब का नाम 'द ताज कॉन्सपिरेसी' था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X