Met Gala 2023: मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा ने पहना 2 अरब का नेकलेस, जल्द होगा नीलाम

Met Gala 2023

Met Gala 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपनी अदाओं, अपनी स्टाइल, अपने नए नए लुक और अपनी एक्टिंग के चलते सुर्खियों में रहती हैं। वर्तमान में प्रियंका चोपड़ा दुनिया के सबसे चर्चित फैशन इवेंट मेट गाला को लेकर लाइम लाइट में हैं। बैसे तो प्रियंका का मेट गाला 2023 में लुक काफी शानदार रहा परंतु हर किसी की निगाहें उनके नेकलेस पर टिकी रहीं, इतना मंहगा नेकलेस पहनकर प्रियंका ने हर किसी को चौका दिया।

दरअसल इस मेट गाला फेशन इवेंट में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउन में पहुंची। इस लुक को और भी शानदार बनाने के लिए एक्ट्रेस ने डायमंड नेकलेस पहना था।

बल आइकन ने मेट गाला 2023 में 11.6 कैरेट के हीरों का हार पहना था, ये स्टेटमेंट पीस बुलगारी का था। हालांकि, जिस चीज ने ध्यान खींचा वह प्रियंका के नेकलेस की कीमत थी।

वायरल हो रहे एक ट्वीट की मानें तो प्रियंका के नेकपीस की कीमत 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपए है। ट्वीट में लिखा है, "मेट गाला के बाद प्रियंका चोपड़ा के 25 मिलियन अमरीकी डालर बुलगारी ऑफिशियल हार की नीलामी होने जा रही है।"

मेट गाला को लेकर बात करें तो, न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में आयोजित फैशन इवेंट मेट गाला दुनिया भर का सबसे ज्यादा चर्चित इवेंट हैं। इसमें कई सारे सेलेब्स भाग लेते है, जिसमें बॉलीवुड की हस्तियां भी शामिल होती हैं। फैशन इवेंट मेट गाला 2023 की थीम - कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी - दिवंगत फैशन किंवदंती के सम्मान में रखी गई है।

खैर प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस बार मेट गाला 2023 भारत से आलिया भट्ट, ईशा अंबानी और पूनावाला शामिल हुई थी, इन सबके लुक की हर तरफ काफी चर्चा हो रही। खैर अगर हम प्रियंका चोपड़ा की वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई अमेरिकी वेब सीरीज़ 'सिटाडेल' के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं, एक्शन थ्रिलर सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X