सेक्सी प्रियंका की अधूरी ख्वाहिश- देखिये तस्वीरें
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लिये ये साल बहुत बेहरीन रहा है। इस साल उनकी फिल्म बर्फी को ऑस्कर्स में नॉमिनेशन मिला और साथ ही उनके एक्टिंग को काफी सराहना मिली। उसके बाद अब खबर है कि प्रिंयका चोपड़ा को एक ऑनलाइन सर्वे मैगजीन के एक सर्वे के मुताबिक दुनिया की सबसे सेक्सी एशियन महिला का खिताब मिला है। प्रियंका चोपड़ा इस सर्वे में अपनी बहुत ही करीबी प्रितिद्वंदी करीना कपूर और कैटरीना कैफ, जो कि पिछले तीन साल से इस खिताब को हासिल कर रही थीं, को पीछे छोड़कर विजेता बनी हैं।
एशियन वीकली इस्टर्न आई के अनुसार "पियंका चोपड़ा ने करीना कपूर को दूसरे नंबर पर और कैटरीना कैफ को तीसरे स्थान पर छोड़कर खुद को पहले स्थान पर रखा है।" करीना कपूर, कैटरीना कैफ और प्रिंयका चोपड़ा इस समय बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस हैं और तीनों एक्ट्रेसेस दुनिया भर की खूबसूरत महिलाओं को कड़ी टक्कर देकर इस सर्वे की टॉप तीन पॉजीशन पर हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब को हासिल करने पर कहा मैं बहुत खुश हूं। कौन इस टाइटल को नहीं पाना चाहेगा? जिन्होंने मुझे वोट दिया उन सभी को मेरी तरफ से ढ़ेर सारा धन्यवाद।" अब जानिये की दुनिया की इस सेक्सी महिला की अधूरी ख्वाहिश के बारे में जो उन्होंने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में बताई। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनकी ख्वाहिश थी कि वो हाल ही में इस दुनिया को अलविदा कह गये किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा के साथ एक फिल्म करतीं। उनकी ये ख्वाहिश यश चोपड़ा के जाने के साथ ही हमेशा के लिए अधूरी रह गयी। आइये दिखाते हैं आपको सेक्सी प्रियंका की कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications