..................... Priyanka Chopra with daughter Malti Marie Chopra Jonas on christmas vacation Priyanka Chopra daughter face seen - Hindi Filmibeat

बेटी मालती को वेकेशन पर लेकर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, सर्दी से बचाने के चक्कर में दिख गया चेहरा!

priyanka chopra

Priyanka Chopra Malti Vacation Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेटी मालती के साथ क्रिसमस वेकेशन पर हैं। ये मालती का पहला क्रिसमस है ऐसे में प्रियंका चोपड़ा से खास और यादगार बनाना चाहती हैं। ऐसे में पूर्व मिस वर्ल्ड फैमिली वेकेशन पर हैं। यहां से बेटी मालती के साथ टाइम स्पेंड करते प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

दिखी मालती के चेहरे की झलक
सामने आई इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा मालती को गोद में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही जहां एक्ट्रेस ने अभी तक बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया था और हर किसी को मालती का चेहरा देखने की काफी बेसब्री हो रहे हैं। ऐसे में मालती के चेहरे की झलक पाने के इंतजार कर रहे फैंस के लिए मां बेटी की ये तस्वीरें किसी ट्रीट से कम साबित नहीं होने वाली हैं।

सर्दी से बेटी को बचाती प्रियंका
दरअसल, सर्दी के मौसम में जहां प्रियंका बेटी की वूलन कपड़े में सर्दी से बचाने की पूरी कोशिश कर रही हैं तो इसी बीच मालती का चेहरे की हल्की सी झलक भी दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर प्रियंका और मालती की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही फैंस इन मां बेटी की तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं।

मालती का पहला क्रिसमस
अब हर किसी को मालती के पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरों और वीडियो का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और औए दिन फैंस के साथ बेटी मालती और अपनी एक से बढ़कर एक प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका ने शेयर किया था ये पोस्ट
बता दें कि वेकेशन पर जाते हुए भी प्रियंका चोपड़ा ने मालती के साथ तस्वीर शेयर की थी। फोटो में दिख रहा है कि वह अपनी बेटी के साथ उड़ान भर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की है। तस्वीर में मां-बेटी दोनों एक फ्लाइट के अंदर बैठी नजर आ रही हैं। दोनों को खिड़की से बाहर झांकते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने ब्लैक ड्रेस पहनी है और काफी सुंदर दिख रही हैं। वहीं उनकी बेटी व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'ऑफ वी गो...' इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोटिकॉन भी शेयर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X