प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने भारत की धरती पर पैर रखते ही किया ये काम, मम्मी भी हैरान

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Arrives With Daughter In India: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने बेटी मालती मैरी के साथ भारत आ चुकी हैं। हसीना को स्पॉट करने के लिए बड़ी तादाद में पैपराजी एयरपोर्ट पर ही उनका इंतजार कर रहे थे। ऐसे में जैसे ही पीसी मुंबई पहुंची और एयरपोर्ट से बाहर निकली तो पैपराजी ने उनके वीडियो और तस्वीरें शेयर कर दिए जो कि पलक छपकते ही वायरल हो गए हैं।

एयरपोर्ट पर जहां प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कैजुअल लुक में हैट लगाए बेहद शानदार अंदाज में दिखाई दे रही थीं तो वहीं मालती उनकी गोद में ग्रीन चैक को ऑर्ड से में बेहद क्यूट दिखाई दे रही थी्ं। इसके साथ ही मां-बेटी को देखते ही पैपराजी हाय-हैलो करने लगे। ऐसे में प्रियंका ने भी अपनी बेटी से हैलो बेलने के लिए किया और मालती ने किया भी। ये देखकर प्रियंका खुद भी बेहद खुश हो गईं।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर करते हुए मुंबई आने की जानकारी दी थी। इस स्टोरी में उन्होंने तस्वीर शेयर की है। जिसमें प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती भी नजर आ रही है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही प्रियंका लिखती हैं- मुंबई मेरी जान, हम आ रहे हैं..। फिलहाल तो प्रियंका के भारत आने की खुशी में उनके फैन्स बेहद खुश हैं।

इसी के साथ ही प्रियंका ने अपनी कजिन मीरा चोपड़ा को भी शादी की बधाई दी है। प्रियंका चोपड़ा ने मीरा की तस्वीर अपनी स्टोरी पर शेयर की है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी दोनों कजिन की शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं। ना तो परिणीति की शादी में थीं और ना ही मीरा चोपड़ा की, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि प्रियंका भारत आते ही परिणीति और मीरा से जरूर मिलेंगी।

वर्क फ्रंटे की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म जी ले जरा को लेकर भी बिजी नजर आ सकती हैं। इसके अलावा वे कुछ प्रमोशन भी भी बिजी दिखेंगी। पिछली बार प्रियंका अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करने भारत आई थीं।

Read more about: priyanka chopra bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X