प्रियंका पर बहू बनने का चढ़ा है भूत!
प्रियंका चोपड़ा जो कि बॉलीवुड की एलिजिबल की लिस्ट में शामिल हैं लेकिन आजकल लगता है कि प्रियंका चोपडा़ को भी अपनी जिंदगी में एक परिवार और किसी खास की कमी खल रही है और वो सरेआम ये बताने की कोशिश कर रही हैं कि वो भी अब बहू बनना चाहती है और उन्होंने ये भी जता दिया कि शादी के बाद किस तरह की बहू बनना पसंद करेंगी वो। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो टीवी सोप वाली बहू बनना चाहेंगी जो कि सोते समय से लेकर सुबह उठने तक खूबसूरत दिखती है। प्रियंका चोपड़ा ने इच्छा जताई हाल ही में जंजीर फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब वो अपनी फिल्म के प्रमोश के लिए पहुंची टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं के सेट पर।
प्रियंका चोपड़ा ने बडे़ अच्छे लगते हैं टीवी शो के सेट पर अपनी फिल्म जंजीर का प्रमोशन किया और कहा कि वो भी टीवी शो की बहू बनना चाहती हैं क्योंकि ये बहुएं हमेशा ही खूबसूत दिखती हैं। अगर ऐसी ही बहू बनने को मिले तो भला कौन ऐसे किरदार को नहीं निभाना चाहेगा। वैसे प्रियंका का सीथा वार था बड़े अच्छे लगते हैं कि लीड एक्ट्रेस प्रिया पर जो कि शो के दौरान हर समय खूबसूरत दिखती हैं यहां तक कि जब वो सोने जाती हैं तब भी अपने गहनों के साथ और जब सुबह उठती हैं तो अपने गहनों और मेकअप के साथ। प्रिंयका चोपड़ा को बस यही अदा भाती है टीवी शो की बहुओं की।
प्रियंका चोपड़ा ने ये भी कहा कि वो भले ही टीवी सिरियल्स नहीं देखती हों लेकिन उनके घर मे उनकी दादी और उनकी मां सारे सीरियल्स देखती हैं और इस वजह से प्रियंका को भी सारे सीरियल्स की जानकारी होती है।


Click it and Unblock the Notifications











