..................... Priyanka chopra wishes katrina kaif on her 39th birthday on social media | कैटरीना कैफ़ को बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने बड़े प्यारे अंदाज में किया विश, एक्ट्रेस ने यूं किया रिप्लाई - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ़ को बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने बड़े प्यारे अंदाज में किया विश, एक्ट्रेस ने यूं किया रिप्लाई

कैटरीना कैफ़ ने 16 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाया। कैटरीना कैफ़ अपने बर्थडे के मौके पर मालदीव्स में हैं। पति विक्की कौशल, बहन इसाबेल कैफ़, अपने देवर और एक्टर सन्नी कौशल और उनकी कथित गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ समेत अन्य दोस्तों के साथ कैट बर्थडे वेकेशन पर हैं।

वहीं, जन्मदिन के मौके पर अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी कैटरीना कैफ़ को इंस्टाग्राम पर बड़े ही प्यारे अंदाज़ में विश किया। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कैटरीना कैफ़ की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे कूल कैट। यह तुम्हारा यह अब तक सबसे अच्छा हो, तुम्हें मुझसे जल्द ही मिलना होगा।'

priyanka-chopra-wishes-katrina-kaif-on-her-39th-birthday-on-social-media

कैटरीना कैफ़ ने भी प्रियंका चोपड़ा के इस बर्थडे विश का रिप्लाई किया और लिखा, 'बहुत जल्द, थैंक्स लव'।आपको बता दें कि कैटरीना कैफ़ और प्रियंका चोपड़ा, फ़रहान अख़्तर की अपकमिंग फिल्म 'जी ले ज़रा' में साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी हैं। यह फिल्म तीन दोस्तों की रोड ट्रिप पर बेस्ड होगी।

इसके पहले कैटरीना कैफ़ और प्रियंका चोपड़ा 2018 में साथ-साथ सुर्खियों में थीं। दरअसल, हुआ यूं था कि प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' से खुद को अलग कर लिया था और बाद में कैटरीना कैफ़ को फिल्म के लिए साइन किया गया था।

2019 में नेहा धूपिया के शो 'बीएफएफ विद वोग सीजन 3' में कैटरीना कैफ़ ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी और कहा था कि उन्हें समझ आ गया था कि प्रियंका चोपड़ा ने क्यों फिल्म छोड़ी थी। कैटरीना कैफ़ ने कहा था, 'हालांकि, हम काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन मैंने कभी इस बारे में उससे बात नहीं की। लेकिन, मैं समझती हूं कि वो उस समय अपनी जिंदगी की खूबसूरत दौर में थी और शादी करने जा रही थी। आप इसे एन्जॉय करना चाहते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X