Parineeti Chopra: परिणीति और राघव की सगाई में शामिल होने के लिए जल्द ही दिल्ली आएंगी प्रियंका चोपड़ा!!

Parineeti Chopra engagement: परिवार में किसी की शादी या सगाई हो और परिवार वाले ही शामिल ना हो ऐसे कैसे हो सकता है। जैसे कि परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। खबरे हैं कि दोनों 13 मई को रॉयल अंदाज में सगाई करने जा रहे हैं, सगाई की तैयारियां भी जोरो शोरो से चल रही हैं। परंतु ऐसे कैसे हो सकता है कि परिणीति की सगाई हो और बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा इसमें शामिल ना हो। तो इसीलिए ऐसी खबर आई है कि जल्द ही प्रियंका परिणीति और राघव की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली आ सकती हैं।
सूत्रों की मानें तो बहन परिणीति के इस खास फंक्शन में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा दिल्ली आने के लिए तैयार हैं, अपनी कजिन सिस्टर परिणीति की सगाई के लिए प्रियंका ने अपने पूरे काम से वक्त निकालकर दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने की तैयारी कर ली है।
खबर के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा 13 मई की सुबह दिल्ली आएंगी, उनके पति निक शायद ही इस ट्रिप में उनके साथ हों। लेकिन प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती होगी और वह इस फैमली फंक्शन में शामिल होने के बाद शायद दूसरे दिन ही वापस चली जाए।
खैर अभी तक बैसे ऑफिशियल तरीके से इस खबर को लेकर किसी ने पुष्टि तो नहीं की है लेकिन अंदर के सूत्रों से ही यह खबर सामने आई है। वहीं अगर बात करें परिणीति की सगाई के आउटफिट की तो एक्ट्रेस अपनी सगाई में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई आउटफिट पहनने वाली हैं।
तो फैंस को बस परिणीति और राघव की सगाई की तस्वीरें सामने आने का इंतजार है, क्योंकि तैयारियां तो जोरो पर चल रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर परिणीति के आलीशान घर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि, घर के बाहरी हिस्से को कई सारी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












