..................... Priyanka Chopra will make a comeback in Bollywood with Sanjay Leela Bhansali? - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में करेंगी धमाकेदार वापसी? इस तगड़े फिल्ममेकर से की मुलाकात!

priyanka chopra sanjay leela bhansali

जब जब प्रियंका चोपड़ा इंडिया आती हैं ये बात सामने आती है कि वो कमबैक करने वाली हैं। इस वक्त भी देसी गर्ल भारत में हैं और एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि वो काफी जल्दी हिंदी फिल्मों का हिस्सा बनेंगी।

जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने अपने पसंदीदा फिल्ममेकर के साथ वापसी करने का मन बना लिया है। ये फिल्ममेकर कोई और नहीं बल्कि निर्माता संजय लीला भंसाली हैं। ये बातें तब शुरु हुईं जब पीसी ने संजय से मुलाकात की थी। इसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म है।

सूत्रों की मानें तो "प्रियंका का इंडिया आना एक बड़ा काम निपटाने का संकेत है। मुंबई में कार्यक्रम में शामिल होने के साथ-साथ उनके पास कई काम भी हैं। उनकी कई जगह मीटिंग हो रही है। इस दौरान कई प्रोजेक्ट्स पर भी अभिनेत्री बात करती हुई नजर आने वाली है।

फैंस हैं उत्सुक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, "वह जानती है कि उनके अगले हिंदी प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच बहुत उत्सुकता है और वह जल्द ही एक प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देना चाहती है। वह कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं और उस पर निर्णय लेने के लिए कई निर्माताओं से मिल रही हैं। दरअसल, वह एक अलग तरह की पृष्ठभूमि पर आधारित एक एक्शन प्रोजेक्ट के लिए संजय लीला भंसाली से भी मिल रही हैं। उन्हें यह प्रोजेक्ट पसंद आया है और अब वह टाइमलाइन, शेड्यूल और कॉस्ट्यूम तय करने के लिए भंसाली से मिल रही हैं।''

कब होगा आधिकारिक ऐलान

हालांकि देखने वाली बात है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान कह करेंगी। ये पहली बार नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली के साथ काम करने जा रही हैं। विदेश जाने से पहले वो काफी काम साथ में कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X