"प्रियंका चोपड़ा मेरी बायोपिक के लिए बेस्ट हैं"
जीनत अमान का मानना है कि प्रियंका चोपड़ा उनके बायोपिक के लिए सबसे बेस्ट रहेंगी।
बॉलीवुड में जीनत अमान का अपना अलग ही स्थान है । वो बॉलीवुड की सेक्स सिंबल बन कर आईं। देवआनंद की फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से जीनत अमान रातों रात स्टार बन गई थीं। इसमें कोई शक नहीं है कि उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी।
जीनत अमान अपनी नई वेब सीरिज लव..लाइफ एंड स्क्रूअप्स लेकर आ रही हैं। इसके प्रीमियर पर जब पत्रकारो ं ने जानना चाहा कि क्या वो चाहेंगी कि उनके उपर बायोपिक बनेंगे। तो इसपर उन्होंने कहा कि एक पॉपुलर फिल्म मेकर ने उनसे बायोपिक के लिए कॉन्टैक्ट किया है।

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि अगर कभी उनके उपर बायोपिक बनी तो वो चाहेंगी कि उनका किरदार प्रियंका चोपड़ा निभाएं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो काफी प्यारी और अच्छी हैं और उनके किरदार के साथ न्याय कर पाएंगी।
इसके पहले आशा भोंसले भी कह चुकी हैं कि वो चाहती हैं कि उनकी बायोपिक में प्रियंका चोपड़ा हो। जीनत अमान ने अपने वेब सीरिज के कैरेक्टर के बारे में भी बात की जो काफी मजेदार है। वो सिंगल है और कई डेट पर जाती है और हर समय कुछ ना कुछ गड़बड़ करती है।


Click it and Unblock the Notifications











