..................... Priyanka Chopra will be honoured by Bareily Mayor, बरेली के मेयर करेंगे प्रियंका चोपड़ा का सम्मान - Hindi Filmibeat

जंगली बिल्ली प्रियंका पर बरेली को गर्व है

बॉलीवुड की जंगली बिल्ली प्रियंका चोपड़ा ने ना केवल अपने परिवार को बल्कि पूरे बॉलीवुड और अपने शहर तक को गौरवान्वित किया है। प्रियंका चोपड़ा जब इंडस्ट्री में आई थीं तो उनका कोई गॉडफादर नहीं था उन्होंने अपने बल पर ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई और अब वो अपने पहले एल्बम के जरिये इंटरनेशनल लेवल पर भी अपने देश का नाम रौशन करने की तैयारी मे हैं। उनकी इस सफलता से उनके होम टाउन बरेली के मेयर काफी खुश हैं और प्रियंका को सम्मानित करना चाहते हैं इसलिए उन्होने प्रियंका को बरेली आने का निमंत्रण दिया है।

प्रियंका चोपड़ा बरेली शहर के एक मिडिल क्लास फैमिली की बेटी हैं और बॉलीवुड में सफलता की ऊचाईयों पर आने के बाद भी प्रिंयका ने अपने शहर और अपने बचपन की यादों से कभी मुंह नहीं मोड़ा। प्रियंका ने हमेशा अपने परिवार के प्रति अपने प्यार को सहेज कर रखा है। हाल ही में प्रियंका ने अपने हाथ पर डैडी लिटिल गर्ल का टैटू भी बनवाया जो कि इस बात को दिखाता है कि वो अपने पापा के कितने करीब हैं।

प्रियंका को इससे पहले मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने पर भी बरेली के मेयर ने सम्मानित किया था और अब एक बार फिर से वो प्रियंका को इस तरह बुलाकर बरेली शहर में सम्मानित करना चाहते हैं। इस निमंत्रण को पाकर प्रियंका काफी खुश और इमोशनल हैं और वो अपने शहर जाने की तैयारी भी कर रही हैं। प्रिंयका के बॉलीवुड में सफल होने के बाद से ही बरेली शहरवासियों के लिए वो एक आइकन बन चुकी हैं।

हाल ही में बॉलीवुड के किंग खान और प्रिंयका चोपड़ा के करीबी दोस्त शाहरुख खान ने भी प्रिंयंका की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और साथ ही ये भी कहा कि उन्हें प्रिंयका पर गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X