उस समय दस दिनों तक सोई नहीं थी : प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बताया है कि एक समय ऐसा था जब वो लगातार 10 रातों तक सोई नहीं थीं।
सफलता कभी भी बिना मेहनत के नहीं मिलती। अगर कुछ पाना है तो उसके लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अब प्रियंका चोपड़ा को ही देख लो। प्रियंका ने हाल ही में बताया है कि एक समय ऐसा था जब वो लगातार 10 रातों तक सोई नहीं थीं।

प्रियंका ने बताया कि 2006 में वो लगातार चार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थीं और पांच पांच शिफ्ट में काम करती थीं। प्रियंका ने कहा ''वो मेरे करियर की शुरुआत थी। मुझे आज भी याद है कि उन फिल्मों में से एक 'ऐतराज़' थी और दूसरी थी 'मुझसे शादी करोगी'। बाकी फिल्मों का नाम ध्यान नहीं है।''
जब प्रियंका से पूछा गया कि कैसे वो अलग-अलग फिल्मों के डायलॉग एक साथ याद रख लेती थीं तो इसका जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि हां ऐसा मैंने किया।
#Breaking: मां बनीं करीना कपूर खान.. 'बेबी बॉय' को दिया जन्म..
प्रियंका ने बताया कि जब वो बाजीराव मस्तानी की शूटिंग कर रही थीं तो क्वांटिको की शूटिंग भी साथ-साथ चल रही थी। वो रविवार को शूटिंग करने के लिए मुबई आती थीं और शूटिंग करने के तुरंत बाद वापस जाकर क्वांटिको की शूटिंग करती थीं।


Click it and Unblock the Notifications