..................... Priyanka Chopra went for a walk with daughter Malti for the first time, picture from New York! बेटी मालती के साथ पहली बार टहलने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, न्यूयॉर्क से सामने आई तस्वीर! - Hindi Filmibeat

बेटी मालती के साथ पहली बार टहलने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, न्यूयॉर्क से सामने आई तस्वीर!

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास को लेकर अक्सर चर्चा में रहतीं हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा करतीं हैँ। हालांकि अभी तक मीडिया को उन्होने मालती का चेहरा नहीं दिखाया है। इस वक्त जो तस्वीर चर्चा में है, उसमें प्रियंका अपनी बेटी के साथ पहली बार टहलती नजर आ रहीं हैं। गौरतलब है कि वो बेटी के साथ न्यूयॉर्क की पहली यात्रा पर गईं। अपनी यात्रा के दौरान, प्रियंका ने अपनी बेटी के साथ एक पार्क में अपना समय बिताया।

उन्होने शहर में अपने रेस्तरां सोना में रुकने के लिए भी समय निकाला। बता दें कि प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मालती मैरी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, इस दौरान वो एक पार्क में टहल रही थीं।

Recommended Video

Priyanka Chopra की बेटी Malti के साथ Unseen pic आई सामने,Nick Jonas के Birthday पर दोस्त ने की शेयर!

priyanka chopra, प्रियंका चोपड़ा

फोटो में प्रियंका ने अपनी बेटी को गोद में लिया और उसकी तरफ देखा। उन्होने इसको पोस्ट करते हुए एक सफेद दिल वाला इमोजी जोड़ा। प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहीं हैं,

लोगों का कहना है कि वो प्रियंका चोपड़ा की बेटी को देखना चाहते हैं। तस्वीर में प्रियंका ने एक डेनिम जैकेट के नीचे एक ग्रे और सफेद पोशाक पहनी थी। उन्होंने बकेट हैट और डार्क सनग्लासेज भी चुने।

तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, "यह पार्क में सैर है..।'' फिलहाल आपको कैसी लगी ये तस्वीर? प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपनी फिल्मों को लेकर भी बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X