प्रियंका चोपड़ा ने बेहद मजेदार अंदाज में किया कैटरीना कैफ का वेलकम
प्रियंका चोपड़ा ने कैटरीना कैफ का वेलकम बेहद दिलचस्प अंदाज में किया है। आप भी देखिए।
कैटरीना कैफ ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। कैटरीना कैफ का वेलकम बॉलीवुड के हर सुपरस्टार ने किया है। प्रियंका चोपड़ा भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने बेहद अलग मजेदार अंदाज में कैटरीना कैफ को विश किया है जो आपके भी चेहरे पर मुस्कान लाएगी।
जी हां दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेवॉच फिल्म की हिंदी डबिंग के डायलोग 'चल ना कैटरीना' से किया है और साथ में कैटरीना कैफ की एक तस्वीर भी डाली है। लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
कैटरीना कैफ ने जब से इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है वो कुछ ना कुछ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल में भी उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की जो लोगों को काफी पसंद आई।


Click it and Unblock the Notifications