..................... Priyanka Chopra wedding look comparing with Parineeti Chopra wedding look Photographer trolled - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा के शादी के लुक को परिणीति चोपड़ा के शादी के लुक से तुलना करने वाला फोटोग्राफर हुआ ट्रोल

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर में बड़े धूम-धाम के साथ आम नेता राघव चड्ढा के साथ शादी कर ली है। इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारी बातें हो रही हैं, खासकर परिणीति चोपड़ा के लुक को लेकर बहुत कुछ सामने आ रहा है। इसी बीच परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा के शादी के फोटोग्राफर ने भी परिणीति चोपड़ा के शादी के लुक को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी जिसको लेकर वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा की शादी-

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की, जिसमें कपल के परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। परिणीति के वेडिंग लुक की बात करें, तो उन्होंने अपने खास दिन के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लंबे घूंघट वाला व्हाइट एंड गोल्डन लहंगा चुना था। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखते हुए पन्ना ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था, जिसमें एक बड़ा चोकर, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका शामिल था। उनके कस्टमाइज्ड कलीरे और पिंक चूड़े ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

वहीं प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग लुक की बात करें, तो उन्होंने दिसंबर 2018 में उम्मेद भवन पैलेस में ग्रैंड हिंदू वेडिंग की थी। हिंदू शादी के लिए प्रियंका ने सुर्ख लाल रंग का सब्यसाची लहंगा चुना था। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को हैवी कुंदन ज्वेलरी के साथ निखारा था। उनकी हिंदू शादी के लिए उनका शानदार लुक एक ट्रेंडसेटर बन गया था, क्योंकि यह वास्तव में काफी रॉयल था।

प्रियंका के फोटोग्राफर ने परिणीति को लिए निशाने पर-

परिणीति चोपड़ा की शादी के बाद जैसे ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने बहुत तारीफ की और कुछ लोगों ने अलग अलग बातें भी की। इसी सबके बीच में 25 सितंबर 2023 को प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने ट्विटर पर एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक की कुछ फोटोज साझा कीं।

परिणीति चोपड़ा पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए फोटोग्राफर ने बताया कि कैसे आजकल दुल्हनें अपनी शादियों में फीके रंग चुन रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने डी-डे पर सुर्ख लाल रंग पहनने के लिए प्रियंका की काफी तारीफ भी की। उन्होंने लिखा, "मेरी टाइमलाइन पर भारतीय दुल्हनों के रंगों को छोड़ने के बारे में बहुत सारी बातें हो रही हैं। खैर, मुझे इस खूबसूरत लड़की की तस्वीरें लेना याद है, जिसने रंगों को अपनाया था। मेरी 'देसी गर्ल' जैसी कोई नहीं है!"

हालांकि, जैसे ही जोसेफ राधिक का ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हुआ, नेटिजंस यह देखकर हैरान रह गए कि कैसे फोटोग्राफर ने परिणीति को उनकी ही चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ खड़ा कर दिया। ऐसे में नेटिजंस ने जोसेफ को ट्रोल करना शुरू कर दिया। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "वह कितना डंब और अपमानजनक है, वह पीसी के वेडिंग लुक को परिणीति के अपोजिट रखकर उनके खिलाफ गलत व्यवहार कर रहा है। एक अन्य ने लिखा, "वाह! परिणीति की शादी के दिन या उसके बाद ऐसा करना कितना चीप है!"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X